Dec 8, 2024

थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20,000/- रूपये नगद बरामद

गोण्डा।8 दिसंबर 
 पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत व क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-911/24, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त-डालिम पुत्र तजम्मुल नि0 गमस्तापुर साहिब ग्राम चापाई नवाबगंज बांग्लादेश को सतईपुरवा रोड़ निकट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए माल(सोने चांदी के जेवरात) को बेचने से प्राप्त 20,000/- रूपये नगद बरामद किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी श्री गुरूप्रसाद तिवारी पुत्र कमला प्रसाद तिवारी हाल पता म0सं0 2176 आवास विकास कालोनी निकट प्रेरणा पार्क गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर मंे लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा उसके घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 विपुल कुमार द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 08.12.2024 को थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त विशेष सूत्रो, साक्ष्य संकलन व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त डालिम पुत्र तजम्मुल को सतईपुरवा रोड़ निकट रेलवे स्टेशन गोण्डा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए माल (सोने चांदी के जेवरात) को बेचने से प्राप्त 20,000/- रूपये बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्त गमस्तापुर साहिब ग्राम चापाई नवाबगंज बांग्लादेश का रहने वाला है। अभियुक्त बांग्लादेश से दिनाकं 06.11.2024 को अवैध तरीके से घुसपैठ करके भारत में आकर पहले 05 दिन तक हवाड़ा रेलवे स्टेशन पर रूका था। उसके बाद ट्रेन पकड़कर कानपुर आया और वहाँ काम खोजने लगा काम नही मिलने पर गोण्डा में आवास विकास कालोनी में दिनांक 25.11.2024 के दिन में काम खोजा नही मिला उसी दौरान प्रेरणा पार्क के पास एक मकान देखा जो ताला बंद था उसी 25/26.11.2024 की रात्रि ताला तोड़कर मकान से जेवरात चोरी करके चोरी की माल नेपाल में ले जाकर बेच दिया था। प्राप्त पैसे लेकर वापस गोण्डा आ गया था तथा पुनः चोरी करने के फिराक में था। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. डालिम पुत्र तजम्मुल नि0 गमस्तापुर साहिब ग्राम चापाई नवाबगंज बांग्लादेश।
(फर्जी आधार कार्ड पता- ग्राम स्वरूपादाह पोस्ट- हाकिमपुर नार्थ 24 परगनास पश्चिम बंगाल )


अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0-911/24, धारा 305(ए),331(4),317(2) बीएनएस व 14 विदेशी अधि0 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. सोने चांदी के जेवरात को बेचने से प्राप्त 20,000/- रूपये
02. फर्जी आधार कार्ड व वोटर आईडी।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 विपुल कुमार।
02. हे0का0 विश्वामित्र त्रिपाठी।
03. का0 संदीप कुमार।
04. का0 विजय कुमार

No comments: