अस्सिटेंट कमिश्नर बनकर अमित ने बढाया जिले का मान
परिवार व इष्ट, मित्रों में हर्ष का माहौल
![]() |
बहराइच। जिले के माटी में रहकर पले बढ़े युवक अमित कुमार सिंह का चयन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में अस्सिटेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। उसे आल ओवर इण्डिया में तेईसवी रैंक प्राप्त हुई है। जनपद आजमगढ़ के ग्राम रामपुर पोस्ट जहानागंज के मूल निवासी आद्या शंकर सिंह जिले में कृषि विभाग में लेखाकार के पद पर कार्यरत है। हसमुख व मिलनसार स्वभाव के धनी आद्या शकर सिंह कर्मचारी संगठन की राजनीति में सक्रिय है। वे राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल फेडरेशन के बहराइच जनपद के जिलाध्यक्ष है। उनके बेटे अमित कुमार सिंह का चयन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में अस्सिटेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। अमित पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रहे है। शहर के सिटी माण्टेसरी स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इण्टरमीडिएट की परीक्षा गांधी इण्टर कालेज से उत्तीर्ण किया था। दोनों परीक्षाओं में उनकों जिले में प्रथम स्थान मिला था। जिसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित गलगोटिया इंस्टीट्यूट से बीटेक किया। वर्तमान में वे लखनऊ में रहकर सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे थे। उनके चयन पर जनपदवासियों सहित इष्ट, मित्रों में खुशी की लहर व्याप्त है। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
No comments:
Post a Comment