May 18, 2024

कैसरगंज: शुक्रवार को दिनभर चली विवादित व अमर्यादित पोस्ट पर महेन्द्र सिंह ने दर्ज कराया मुकदमा

गोण्डा - 57 कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को सोशलमीडिया पर दिनभर चली विवादित व अमर्यादित पोस्ट को संज्ञान में लेकर भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने अफवाहों  पर ध्यान न देने की अपील की है वहीं दूसरी ओर उनके चुनाव अभिकर्ता महेंद्र सिंह द्वारा इस अमर्यादित पोस्ट कर्ता के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है, नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में उन्होंने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के चुनाव अभिकर्ता है। फेसबुक पर सूरज सिंह कलहस के द्वारा एक फर्जी आईडी बना करके एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली गयी है, जिसकी स्क्रीनशाट कापी प्रार्थना पत्र के साथ संलग्र की गयी है। महेन्द्र सिंह ने कहा है कि फेसबुक पोस्ट में सूरज सिह कलहंस के द्वारा डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट से चुनाव का माहौल खराब किया जा रहा है और जातिवाद का जहर बोकर इस पोस्ट के द्वारा समाज में वैमनस्य की भावना उत्पन्न करने का प्रयास किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इस पोस्ट की स्क्रीनशाट लेकर बहुत सारे वाट्सएप्प ग्रुप में इसको भेजकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन किया गया है । मामले में पुलिस ने 171-C (1), 504, 505 (2) तथा लोक प्रतिनिधित्व अधि.के तहत मुकदमा दर्ज कर असली सूत्रधार की तलाश शुरू कर दी है।

No comments: