Breaking







May 9, 2024

लड़की के साथ रेप का आरोपी राजेश गिरफ्तार


गोण्डा–मंगलवार को वादी


द्वारा थाना को0मनकापुर में सूचना दी गयी कि प्रार्थी की लड़की को विपक्षी राजेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद निवासी ग्राम मिश्रौलिया खुर्द थाना छपिया जनपद द्वारा रात्रि में घर के छत पर आकर मेरी लड़की के साथ छेड़खानी किया गया है। वादी की तहरीर पर थाना को0मनकापुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 अरविन्द कुमार को सुपुर्द की गयी। पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के उपरांत धारा 376 भादवि की बढोत्तरी की गयी है। आज दिनांक 09.05.2024 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद निवासी ग्राम मिश्रौलिया खुर्द थाना छपिया जनपद को ग्राम अमवा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. राजेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद निवासी ग्राम मिश्रौलिया खुर्द थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-209/2024, धारा 354, 376 भादवि व थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अरविन्द कुमार

02. हे0का0 अभय राव


No comments: