May 17, 2024

अश्लील वीडियो बनाकर की दरिंदगी, फिर किया वीडियो वायरल ,कर्नलगंज का है आरोपी,



कटराबाजार पुलिस की बड़ी कार्यवाही 




गोण्डा - पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कटराबाजार पुलिस टीम द्वारा थाना कौड़िया में पंजीकृत मु0अ0सं0-115/24, धारा 376,354डी,504,506 भादवि व 67 आई0टी0ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजा उर्फ आलम अली को गिरफ्तार कर लिया गया।

करनैलगंज कस्बे का है आरोपी

बीते  06 मई 2024 को थाना कौड़िया क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना कौडिया में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी राजा उर्फ आलम अली द्वारा उनकी लड़की का अश्लील वीडियों बनाकर ब्लैकमेल करते हुए दुराचार किया गया है तथा फोटो एडिट कर फेसबुक में वायरल कर दिया गया है। वादी की तहरीर पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना अ0प्र0नि0 कटराबाजार संतोष सिंह द्वारा की जा रही थी। जिसमें आज दिनांक 17.05.2024 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त राजा उर्फ आलम अली को पहाड़ापुर बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. राजा उर्फ आलम अली पुत्र हशीनबाबा उर्फ गुलाम मुस्तफा नि0 ठठहरी बाजार थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01.  मु0अ0सं0-115/24, धारा 376,354डी,504,506 भादवि व 67 आई0टी0ऐक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा। 

गिरफ्तार कर्ता टीम-

01. अति0 प्र0नि0 कटराबाजार संतोष सिंह।

02. का0 ओमप्रकाश गौतम।



No comments: