Breaking





Mar 23, 2024

सड़क दुर्घटना में गई जान

 


करनैलगंज/गोण्डा -  बाइक से गोण्डा जा रहे युवक की सड़क हादसे में जान चली गई जिसकी सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अरुण यादव उम्र करीब 32 वर्ष निवासी पोटरगंज (गोण्डा) करनैलगंज ग्रामीण (र्मेहदीहाता) में बड़कऊ यादव के घर अपनी ससुराल आया था,और वहां से गोण्डा जा रहा था तभी करनैलगंज - गोण्डा हाइवे स्थित बालपुर के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

दुर्घटना में अरूण की मौत से उसकी ससुराल और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है तथा अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अरूण यादव के ससुराल से कई लोग बालपुर के लिए रवाना हो गए।


No comments: