मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा जनपद बहराइच के नानपारा ,कैसरगंज, पयागपुर में अग्निशमन केंद्र के प्रशासनिक भवन, आवासीय भवन का लोकार्पण एवं अग्निशमन केंद्र का मिहीपुरवा में वर्चुअली शिलान्यास किया गया।
![]() |
बहराइच, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा बहराइच के नानपारा,कैसरगंज, पयागपुर में अग्निशमन केंद्र के प्रशासनिक भवन, आवासीय भवन एवं मिहीपुरवा में अग्निशमन केंद्र का वर्चुअली शिलान्यास किया गया । इस दौरान नानपारा में आयोजित समारोह में माननीय विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा,माननीय विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ-साथ लोकार्पण के समय,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपठी, क्षेत्राधिकारी नानपारा, क्षेत्राधिकार अग्निशमन केंद्र, व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित रहकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के विचारों का श्रवण कर लाभान्वित हुये ।

No comments:
Post a Comment