Dec 23, 2023

धर्म रक्षा सेतू संगठन द्वारा मनाया गया गीता जयंती पर्व

 


करनैलगंज–बीते शुक्रवार सायं काल बालाजी शक्ति धाम दरबार ठठराही बाजार में गीता जयंती के पावन पर्व पर धर्म रक्षा सेतु संगठन द्वारा गीता पूजन एवं गीता जी का पाठ किया गया। जिसमे सर्वप्रथम संगठन के संरक्षकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गीता पूजन किया गया, तत्पश्चात रामायुष शास्त्री द्वारा श्री मद्भागवत गीता के श्लोकों का पाठ किया गया।संगठन के संरक्षक कन्हैया लाल वर्मा जी ने गीता पर प्रकाश डालते हुए गीता के पाठ से होने वाले लाभ के बारे में बताया। फिर सभी ने प्रेम भाव से श्रीमद्भागवत गीता की आरती की और प्रसाद वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक अशोक शुक्ला, जोगिंदर सिंह, कन्हैया लाल वर्मा, संगठन प्रमुख अप्पू मोदनवाल, अरमान पुरवार, दीपक सोनी, अनुज जायसवाल, विशाल कौशल, रामायुष शास्त्री, विशाल गुप्ता, संजय साहू,सचिन गुप्ता,अंकित जायसवाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments: