Dec 23, 2023

कैसरगंज: सरदार पटेल कालेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षण समापन में मुख्य अतिथि पत्रकार ने छात्रों (बच्चों) द्वारा बनाए गए टेंट हस्त निर्मित घर का निरीक्षण किया तथा छात्रों द्वारा बिन बर्तन के बनाए बाटी चोखा का लुत्फ उठाया



सरदार पटेल इन्टर कॉलेज (आदर्श कान्वेंट स्कूल) कैसरगंज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ समापन



तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ समापन मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट हस्त निर्मित घर का निरीक्षण किया तथा बच्चों द्वारा बिन बर्तन के बनाए बाटी चोखा का लुत्फ उठाया।

आज दिनांक

23/12/2023 दिन शनिवार को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच के तत्वाधान में सरदार पटेल इंटर कॉलेज (आदर्श कान्वेंट स्कूल) कैसरगंज में प्रथम एवम् द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि सिराज अली कादरी वरिष्ठ पत्रकार रहे तथा विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह राठौर, अजय श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य  बी पी यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रशासक पवन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन  कल्लन इदरीसी जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने किया। मुख्यातिथि महोदय एवम् सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट हस्त निर्मित चीजों का निरीक्षण किया तथा बच्चों द्वारा बनाए गए लजीज व्यंजन बाटी चोखा का लुत्फ उठाया। और सभी बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही साथ विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता/स्काउट प्रभारी सुरजीत कुमार गुप्ता जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को स्काउटिंग गाइडिंग का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, खोज के चिन्ह, टेंट निर्माण, बिना बर्तन भोजन बनाना विभिन्न प्रकार की तालियों के माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षित किया गया जिसमें स्काउट सेक्शन में जय श्री राम टोली ने प्रथम एवं पैंथर टोली ने दूसरा एवं गाइड सेक्शन में कल्पना चावला टोली प्रथम, अहिल्या बाई टोली दूसरे और द्रोपदी मुर्मू टोली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा सभी टोलियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन के अवसर अंगद पांडेय ट्रेनिंग काउंसलर, कंचन लता श्रीवास्तव गाइड कैप्टन एवम् समस्त विद्यालय परिवार महेन्द्र प्रताप सिंह,अनिल पाठक, सौरभ शुक्ला, संचित सिंह, सरिता कसौधन, हिटलर वर्मा ,नीरज सिंह सहित विद्यालय के छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments: