गोण्डा में अपराध की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 497/2023, धारा 307,324,506 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त विनोद कुमार पासी पुत्र सियाराम नि0 ग्राम चाॅदपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से आज दिनांक 24.12.2023 को ग्राम चाॅदपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 23.12.2023 को विपक्षी विनोद पासी द्वारा पुरानी रंजिश के चलते वादिनी श्रीमती रीना देवी व उसके पति चुनमुन नि0 चाॅदपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया था। गांव वालों को मौके पर आता देखकर विपक्षी द्वारा जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया था। जिसमें वादिनी के चेहरे व पति चुनमुन के गले में गम्भीर चोटे आयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज में मु0अ0सं0- 497/2023, धारा 307,324,506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 24.12.2023 को थाना तरबगंज की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त विनोद पासी को ग्राम चाॅदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. विनोद कुमार पासी पुत्र सियाराम नि0 ग्राम चाॅदपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-497/2023, धारा 307,324,506 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01 अदद घटना में प्रयुक्त नाजायज चाकू।
गिरफ्तारी का स्थान
ग्राम चाॅदपुर थाना तरबगंज।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 कुबेर तिवारी थाना तरबगंज
02. का0 राजेश जाससवाल।

No comments:
Post a Comment