Dec 24, 2023

मिशन शक्ति टीम ने भ्रमण कर दी अहम जानकारी

 



उमरीबेगमगंज/गोण्डा - रविवार को मिशन शक्ति टीम थाना उमरीबेगमगंज  द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ग्राम आदमपुर के घरकनपुरवा में बच्चों से संवाद स्थापित किया । इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया एवं शिक्षा के महत्व को समझाते हुए विद्यालय जाने हेतु प्रेरित किया गया। बच्चों से शिक्षा संबंधी वार्तालाप के दौरान संतोषजनक जवाब देने वाले बच्चे को टीम के अभय यादव द्वारा प्रोत्साहन हेतु पाठ्य सामग्री देकर उसका हौसला बढ़ाया गया।

No comments: