Dec 24, 2023

अपराधिक कृत्यों से अर्जित इनकी अवैध संपत्ति हुई कुर्क




गोंडा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गोकशी के अपराध में लिप्त 02 गैंगस्टरों- 01. चुन्ना उर्फ इरफान पुत्र अकबर अली, 02. नियाज हुसैन पुत्र कल्लू निवासीगण ग्राम लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा अपने अपराधिक कृत्यों से अर्जित किये गये रुपयों से क्रय की गयी दो अदद मोटर साइकिल धारा 14(1) गिरोह बन्द अधिनियम के अन्तर्गत जिलाधिकारी गोण्डा के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय एवं क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह व उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा के निर्देशन में नायब तहसीलदार सदर श्री अनुराग पाण्डेय एवं थानाध्यक्ष खरगूपुर मय पुलिस टीम के द्वारा जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियुक्तों के दोनो मोटरसाइकिलों को कब्जे मे लेकर थाना खरगूपुर पर दाखिल किया गया है। जब्त किये गये वाहनों की कीमत करीब 70000/- रुपये होगी। इस कार्यवाही से गोकशी के अपराध मे लिप्त अपराधियों मे भय का माहौल व्याप्त है। गैंगस्टरों के विरुद्ध उनके द्वारा अपने आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गयी सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही आगे भी निरन्तर चलती रहेगी। जब्त किये गये वाहनो एवं टीम का विवरण निम्नवत हैः—

जब्त वाहन का विवरण

01. अभियुक्त चुन्ना उर्फ इरफान उपरोक्त की मोटर साइकिल HF डीलक्स रजि0 नं0 UP43AF8446 

02. अभियुक्त नियाज हुसैन उपरोक्त की मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर रजि0 सं0 UP43AG6419 

अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण जिसमें कार्यवाही की गयी

01. मु0अ0सं0 129/2022 धारा 147,148,149,323,332,333,427,353, 307,504,506 भादवि व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

02.मु0अ0सं0 144/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर अधिनियम थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

कुर्की करने वाली टीम का विवरण

01.श्री अनुराग पाण्डेय (नायब तहसीलदार सदर गोण्डा)

02. दिनेश कुमार सिंह (थानाध्यक्ष खरगूपुर, गोण्डा)

03. उ0नि0 चन्द्रसेन वर्मा 

04. उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह

05. का0 चन्द्रेश वर्मा

06. का0 रितेश खरवार

07. का0 पवन यादव


No comments: