Dec 23, 2023

जानिए बुआ भतीजे की लव स्टोरी

लखनऊ -  लव स्टोरी बिहार प्रांत के मुंगेर से आई है, जहां एक युवती को अपने रिश्ते में भतीजे से प्यार परवान चढ़ गया और इश्क का बुखार इस कदर चढ़ा कि परिवार के विरोध के बाद तमाम सगे संबंधियों को दरकिनार करके दोनों ने साथ जीने मरने की ठान ली। दोनो बालिग प्रेमियों को कानून का साथ मिला तो पुलिस की मौजूदगी में शादी कर ली, तीन वर्ष से चल रहे इस प्रेमप्रसंग को मंजिल मिली। मामले से परिजन अभी भी नाराज चल रहे हैं। इलाके में इस लव स्टोरी की चर्चाआम है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी युगल हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राम बिहारीपुर गांव के रहने वाले हैं। गांव के पप्पू तांती के बेटे रोहित कुमार को पड़ोस में रहने वाली उषा कुमारी से प्रेम हो गया। उषा रिश्ते में रोहित की बुआ लगती है। बीते तीन वर्षों से दोनों के बीच यह सिलसिला चल रहा था। लेकिन इसकी भनक किसी के परिवार को नहीं थी। रोहित और उषा उम्र में बालिग हैं। बीते 3 नवंबर को बहाना बनाकर दोनों भागलपुर चले गए और कोर्ट में जाकर शादी कर लिया,
शादी करने के बाद दोनों अपने-अपने घर वापस चले गये लेकिन एक दूसरे से मिलते जुलते रहे। प्यार इतना हावी हुआ कि बात खुल गई और परिजनों को इसकी भनक लग गई। उषा के परिवार वालों ने इस का विरोध किया और लड़की के बाहर न जाने पर रोक लगा दी। इससे रोहित नाराज हो गया।
परिजनों को समझाने में जब उसे कामयाबी नहीं मिली तो कानून के शरण में चला गया। रोहित ने हवेली खड़गपुर थाने में अपनी पत्नी को बंधक बनाने की शिकायत कर दी। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने मामले के पड़ताल की और दोनों परिवारों को बुलाकर आपसी सहमति से निपटारा करने का मौका दिया।

No comments: