गोण्डा - बीते 20 दिसंबर 2023 को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र अन्तर्गत अवैध बालू खनन की सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन पर थाना उमरीबेगमगंज व राजस्व/खनन की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम ऐलीपरसौली पर जाकर घटना स्थल में दबिश देकर मौके से 07 अदद ट्रक, 02 अदद फोकलैण्ड व 01 अदद ट्रैक्टर-ट्राली बरामद किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि गाटा सं0-4469 के 28947 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 20947 घनमीटर साधारण बालू का अवैध खनन हुआ है। मौके पर पहुॅचे अजय कुमार यादव से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि फर्म सूर्या इण्टर प्राइजेज प्रो0 श्रीमती कृष्णावती के नाम है जिसको जनपद अयोध्या में साधारण बालू खनन करने का लाइसेंस प्राप्त हुआ है जिसमें अभियुक्त अजय कुमार यादव व उनके 03 और अन्य साथी मिलकर उसी फर्म की आड़ में थाना उमरीबेगमगंज के ग्राम ऐली परसौली में अवैध बालू का खनन करते हैं। थाना उमरीबेगमगंज में अभियुक्त अजय कुमार यादव व अन्य 04 अभियुक्तों के विरूद्ध थाना उमरीबेमगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त अजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. अजय कुमार पुत्र स्व0 रामा यादव नि0 मामपुर तहसील बक्शी का तालाब थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-391/23, धारा 379,414,411,420,120बी,406 भादवि व 4/21 खनन अधि0 व धारा 23 खन एवं खनिज अधिनियम थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 07 अदद ट्रक।
02. 02 अदद फोकलैण्ड
03. 01 अदद ट्रैक्टर-ट्राली
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. खान निरीक्षक विवेक कुमार।
02. उ0नि0 विवेक कुमार मौर्या
03. हे0का0 मुस्ताक अहमद।
04. हे0का0 चन्द्रभूषण सिंह।
05. का0 राहुल कुमार।
06. का0 संजय तिवारी।
07. का0 पंकज कुमार।
08. का0 अजय कुमार।
09. का0 अभय प्रताप यादव।
10. का0 दिवाकर वर्मा।
11. का0 सुरेश यादव।
12. का0 जय प्रकाश उपाध्याय।
13. का0 मुन्ना लाल भारती।

No comments:
Post a Comment