Nov 20, 2023

देवर के साथ बिस्तर पर मिली भाभी,फिर क्या हुआ ?



लखनऊ - खबर प्रदेश के बदायूं जिले से है जहां एक शादीशुदा महिला का अपने ही देवर के साथ  रिश्ता गहरा गया। दोनों एक-दूसरे को बेपनाह प्यार करते लगे। दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे, जब पति चला जाता था तो महिला अपने देवर के साथ एक कमरे में एक बिस्तर पर ही समय बिताती थी। कुछ दिन बाद महिला के पति को पत्नी और अपने छोटे भाई के बीच अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो  वह बौखला गया तथा दोनों को रंगेहाथ पकड़ने के लिये पति दोनों पर नजर रखने लगा। एक दिन युवक ने अपनी पत्नी को छोटे भाई संग देख लिया। इसके बाद दोनों को युवक ने समझाया। कुछ दिन बाद एक बार फिर महिला अपने देवर के साथ कमरे में बिस्तर पर मिली। देवर-भाभी दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। यह देखकर महिला के पति का खून खौल उठा। फिर उसने छोटे भाई को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। वह छोटे भाई को दवाई दिलवाने के लिये परौली ले गया था, जहां रास्ते में उसने और भाई ने चिलम में भांग पत्ती का नशा किया। इसके बाद उसे बाइक से बैठाकर अपने खेत पर ले गया। जिससे उसे शक न हो। फिर वहां किसी की अवाजाही न होने पर गमछे से उसका गला घोंट दिया।

No comments: