Oct 19, 2023

कैसरगंज: प्राथमिक विद्यालय हसना में शिक्षा चौपाल लगाया गया खण्ड शिक्षा अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष कैसरगंज के उपस्थिति में आयोजन किया गया






कैसरगंज

प्राथमिक विद्यालय हसना में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।

शिक्षा क्षेत्र कैसरगंज के प्राथमिक विद्यालय हसना में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कैसरगंज चेयरमैन  युसुफ अली द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एआरपी अरविन्द कुमार शुक्ला एवम अरविन्द शर्मा ने उपस्थित अभिभावकों से शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और  आपने पाल्यों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। ए आर पी महेन्द्र कुमार चौधरी ने पठन कौशल विकास हेतु Read Along और Diksha ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी  मोबाइल पर  बच्चों से प्रयोग करके दिखाया जिसे सभी अभिभावकों ने बहुत ध्यान से समझा और बच्चों की पढ़ाई हेतु अपनी निगरानी में प्रयोग हेतु संकल्प लिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र बहादुर चौधरी द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई साथ में  डीबीटी, आधार बनवाने, आधार सीडेड खाते पर विस्तृत चर्चा की गई। नगर पंचायत कैसरगंज चेयरमैन युसुफ अली द्वारा उपस्थित अभिभावकों से शिक्षा के महत्व के साथ नियमित बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की गई।शिक्षा चौपाल में नगर पंचायत कैसरगंज  सभासद, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, विद्यालय के सभी शिक्षकों सहित अभिभावकों की उपस्थिति में प्रभावी शिक्षा चौपाल सम्पन्न हुई।

No comments: