दिनांक 19.10.2023 को आवेदिका तवस्सुम पुत्री इस्लाम अली नि0 रुद्रगढनौसी थाना धानेपुर द्वारा थाना धानेपुर पर आकर थानाध्यक्ष के समक्ष पेश होकर प्रार्थना पत्र दिया। जिसमे आवेदिका ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर पति इरफान पुत्र फतेह द्वारा आवेदिका को खर्चा नहीं देते हैं तथा बीमारी का इलाज भी नहीं करवाते हैं। आवेदिका को मारे पीटे भी हैं। थाना धानेपुर के महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मियों द्वारा दोनो पति पत्नी को थाना स्थानीय पर बुलाया गया तथा दोनो के आपसी मतभेदों को दूर कर पत्नी की समस्याओं का निस्तारण किया गया जिसमे पति ने भविष्य में पत्नी को ऐसी समस्याएं न होने का आश्वासन दिया दोनो पति पत्नी ने आपसी मतभेद खत्म करते हुए सुलह समझौता कर लिया। पुलिस के इस कार्य की आम जनमानस में काफी प्रंशसा की जा रही है।
Oct 19, 2023
पति-पत्नी के झगड़े को धानेपुर पुलिस ने कराया खत्म, पति-पत्नी एक साथ रहने को हुए राजी-
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment