करनैलगंज/गोण्डा - जिला दृष्ट हीनता निवारण समिति गोंडा द्वारा आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पर बुधवार को निशुल्क स्क्रीनिंग नेत्र शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मोतियाबिंद मरीजों की जांच हुआ नाखूना ,नासूर, सर दर्द, व अन्य बीमारियों की जांच व इलाज किया गया । सिर दर्द वाले मरीजों का चश्मे की जांच व संबंधित दवाएं उपलब्ध कराई गई, मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य पाए गए मरीजों को अयोध्या नेत्र चिकित्सालय को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन हेतु उनके निजी वाहन से अयोध्या नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। इसमें संतराम रामप्रता देवी, सुंदरलाल, राजन, कुतुबुद्दीन तथा निशा , आदि मरीजों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया । उक्त आशय की जानकारी देते हुए नेत्र परीक्षण अधिकारी ए.के.गोस्वामी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक बुधवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा ऑपरेशन किए गए मरीजों का फॉलोअप एवं ऑपरेशन योग पाए गए मरीजों की स्क्रीनिंग के उपरांत उन्हें अयोध्या नेत्र चिकित्सालय ऑपरेशन हेतु भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस में मोतियाबिंद सहित अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज कमरा नंबर 13 में किया जाता है।

No comments:
Post a Comment