दीक्षांत समारोह पर राज्यपाल ने आलिया को दिया गोल्ड मेडल
कैसरगंज
कैसरगंज तहसील मुख्यालय के निकट आलिया नर्सिंग होम्स हॉस्पिटल के डारेक्टर डॉ0 आलिया जिनको चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा 35 वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आलिया को मिले सम्मान से क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं।
डॉ आलिया ने माईरे जराहत इलमुल जराहत परीक्षा 2023 में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया था इसके बाद विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र कुल सचिव की ओर से प्रदान किया गया था। इसके साथ ही कुल सचिव स्वर्ण पदक से नवाजा गया। उन्हें मास्टर ऑफ सर्जरी का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। गोल्ड मेडल पाने से उत्साहित डॉक्टर आलिया ने कहा कि वह समाज सेवा के कार्य में अधिक रुचि रखती हैं ओर सामाजिक कार्यो में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है और गरीबों असहाय की मदद करने में आगे रहती हैं गरीब मरीजो की निशुल्क दवा उपचार करती हैं

No comments:
Post a Comment