Breaking







Sep 11, 2023

करनैलगंज: भाई को प्रताड़ित कर आत्म हत्या हेतु प्रेरित करने के आरोप में रामकुमार गिरफ्तार

 

करनैलगंज/गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी सर्वेश कुमार बाजपेई के भाई को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिये प्रेरित किया था। जिससे वादी का भाई,प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर लिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. राम कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद नि0 कटरा शाहबाजपुर थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा ।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0 138/2023 धारा 306 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

         

गिरफ्तार कर्ता टीम-

व0उ0नि0 रामप्रकाश चन्द्र मय टीम थाना को0 करनैलगंज गोण्डा।

No comments: