करनैलगंज/ गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के करनैलगंज कस्बा(सकरौरा) निवासी गणेश कुमार पाण्डेय को समाजवादी पार्टी ने अहम दायित्व सौंपा है। पाण्डेय को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। यह मनोनयन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन द्वारा किया गया है। पार्टी ने पाण्डेय को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें विधानसभा क्षेत्र 298 करनैलगंज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर योगेश प्रताप सिंह, सूरज सिंह, बैजनाथ दुबे, राजेश दीक्षित,शमीम अहमद अच्छन,फहीम अहमद "पप्पू",कामेश प्रताप सिंह, राहुल सिंह तथा जमील अहमद सहित अन्य लोगो ने उन्हें बधाई दी।
Aug 17, 2023
सपा ने गणेश पाण्डेय को सौंपी अहम जिम्मेदारी,दिया नियुक्ति पत्र,बधाईयों का तांता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment