Aug 16, 2023

आंख की बीमारियों को देखते हुए कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों की हुई जांच,बचाव की दी गई जानकारी

 


करनैलगंज/गोण्डा - बुधवार को स्कूल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत जिला अंधता निवारण कार्यक्रम के तत्वाधान में आयोजित 8 वर्ष से 14 वर्ष के स्कूल के बच्चों का नेत्र संबंधी सभी बीमारियों का जांच एवं इलाज के कार्यक्रम में आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कर्नलगंज गोंडा में स्कूल स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कुल 90 बच्चों की नेत्र संबंधी सभी बीमारियों की जांच एवं आने वाली संभावित आंख संबंधी बीमारियों के बचाव एवं इलाज के प्रति सचेत रहने का सलाह दिया गया। कुल 90 बच्चों के नेत्र परीक्षण के बाद 14 स्कूली छात्राओ में नेत्र दोष से पाया गया जिनका इलाज एवं चश्मे की जांच की गई। कर्नलगंज ब्लॉक के समस्त विद्यालयों में यह कार्यक्रम अनवरत जारी है उक्त आशय की जानकारी ए.के.गोस्वामी नेत्र परीक्षण अधिकारी द्वारा दी गई।


No comments: