गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध रुप से लकड़ी का व्यापार करने/काटने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना कटराबाजार पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर कस्बा कटराबाजार के पास से चोरी से लकड़ी काटने का आरोपी अभियुक्त विमलेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी से सागौन की लकड़ी काट व्यापार करने व पिकअप वाहन न0- UP32DN4056 पर लदे हरे सागौन की लकड़ी व जमातलशी में 20,000रूपये नगद बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. विमलेश कुमार पुत्र विश्राम निवासी खेतऊ अदौरा थाना औरास जनपद उन्नाव ।
पंजीकृत अभियोग
01. मु०अ०सं०- 417/2023, धारा 379, 411 भादवि, 4/10 वन संरक्षण अधि० व 207 एम0बी0 एक्ट थाना कटराबाजार, जनपद गोंडा ।
बरामदगी
01. 01 अदद पिकअप वाहन न0 UP32DN4056 पर हरे सागौन की लकड़ी बरामद।
02. 20,000 रूपये नगद बरामद।
गिरफ्तारकर्ता टीम
01. उ0नि0 सावन सिंह मय टीम।

No comments:
Post a Comment