गोंडा- पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त- रवीन्द्र कुमार उर्फ झिनके को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना कोतवाली मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली मनकापुर में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. रवीन्द्र कुमार उर्फ झिनके पुत्र रामलखन कोरी निवासी शिलाजोत मौजा बैरीपुर थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-433/23 धारा 363 भादवि थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 अमर सिंह मय टीम थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment