गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए गये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोवंश की तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त लड्डन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. लड्डन पुत्र सई मोहम्मद उर्फ काने जिगना थाना सैदुल्ला नगर जनपद बलरामपुर।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-422/23, धारा 3/5 व 5ख/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 01 अदद नाजायज चाकू।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 अरविन्द कुमार मय टीम।

No comments:
Post a Comment