Jul 26, 2023

या हुसैन के नारों के साथ सम्पन्न हुआ सातवीं का जुलूस

 




गोण्डा - बुधवार को पूरे जिले में सातवीं का जुलूस पूरी अकीदत और या हुसैन के नारों के साथ सम्पन्न हुआ,इस दौरान भारी पुलिस बल सुरक्षा में तैनात किए गए थे। करनैलगंज क्षेत्र में बुधवार को निर्धारित मार्गो से होता हुआ जुलूस करनैलगंज बस स्टॉप चौराहा स्थित इमाम चौक पर पहुंचा जहां मिलान के बाद जुलूस सकुशल संपन्न हुआ। इस मौके पर ताजियादारों द्वारा या हुसैन के नारों के साथ भारी संख्या में शामिल होकर त्योहार मनाया गया। जुलूस में पुलिस प्रशासन के साथ ही चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल,रफी उल्लाह अंसारी, यावर हुसैन मुन्ना,गोमती पटवा,आशीष गिरी,सहित अन्य तमाम लोग शामिल रहे।

No comments: