करनैलगंज/गोण्डा- एन. टी. ए.द्वारा कराए गए जे. आर.एफ.परीक्षा में संदीपकुमार ने अहम स्थान हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है,उनकी इस सफलता पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। जिले के करनैलगंज तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पांडेपुरवा पोस्ट नहवापरसौरा निवासी रामदेव के सुपुत्र संदीप कुमार इन दिनों इलाहाबाद में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं और इसी तैयारी के बीच उन्होंने जे. आर. एफ. की परीक्षा में अहम स्थान हासिल कर पूरे जिले सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है । संदीप ने अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत इस परीक्षा में अपना स्थान बनाया है। शुरू से ही मेधावियों में से एक रहे संदीप कुमार की इस कामयाबी पर उनके स्वजनों मित्रों के साथ ही रवि ,अंकित कनौजिया,राहुल, सहित अन्य तमाम लोगो ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना दी।

No comments:
Post a Comment