शिक्षकों के वेतन बाधित करने के आदेश पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच ने जताया विरोध
![]() |
विभागीय तकनीकी त्रुटि और बिना संसाधन उपलब्ध कराए शिक्षकों पर एकतरफा कार्रवाई को ठहराया अनुचित
बहराइच, जिले के 441 परिषदीय विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल पर वर्तमान सत्र में नवीन नामांकन शून्य प्रदर्शित होने के लिए प्रधानाध्यापकों को दोषी मानते हुए शिक्षकों के वेतन बाधित किये जाने की कार्रवाई के आदेश से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए इसकी वजह विभाग द्वारा जिला स्तर से तकनीकी त्रुटि होने की बात कही है। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच द्वारा शिक्षकों का वेतन रोके जाने के आदेश पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
| जानकारी के अनुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच के द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर नवीन नामांकन फीड ना होने के कारण 441 शिक्षकों का वेतन रोके जाने का आदेश जारी किया गया। शिक्षकों के संगठन नेता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने इस प्रकरण पर बीएसए को पत्र भेजकर वेतन बाधित करने की कार्रवाई नही करने के लिए लिखा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन किये जाने पर भी तकनीकी कारणों से डाटा नही प्रदर्शित हो रहा है, शायद विभाग की तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हो रहा है।अधिकांश शिक्षकों के द्वारा नवीन नामांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है,फीडिंग को लेकर शिक्षकों पर इस प्रकार कार्यवाही करके यदि वेतन बाधित किया जाएगा तो इसके लिए महासंघ उचित निर्णय लेकर आंदोलन करेगा।वहीं इस बारे में जिला महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि बिना संशाधन उपलब्ध कराए फीडिंग का कार्य शिक्षकों का नहीं है बल्कि विभाग का है और ये काम बीआरसी पर तैनात कंप्यूटर सहायकों से फीडिंग का कार्य कराया जाना चाहिए ऑन लाइन कार्यो के दवाब से शिक्षक मानसिक दबाव में रहते हैं। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। शिक्षक हित में संगठन ने उक्त आदेश को वापस लेने की मांग की साथ ही अन्यथा की स्थिति में महासंघ बिना संसाधन मुहैया कराये किसी भी ऑनलाइन विभागीय कार्य का बहिष्कार करेगा। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी तथा अन्य मौजूद रहे। |

No comments:
Post a Comment