परसपुर/ गोण्डा - परसपुर नगर पंचायत स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर बिना सिंह के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को नमन किया गया तथा प्रत्येक कैडेट के अंदर देशभक्ति और एकता हेतु जागरूक किया गया। इस मौके पर कंपनी आफिसर हरेंद्र सिंह यादव ने भी विजय कारगिल दिवस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर तिलकराम मौर्या, अंडर ऑफिसर अक्षांश मिश्रा, नरेंद्र सोनी, आदर्श पांडे, मुख्तार आलम, अनवारुलहक खान,हर्षिता सिंह, प्रतिभा सिंह,गोल्डी सिंह तथा रितु दास सहित अन्य कैडेटों ने भाग लिया।

No comments:
Post a Comment