गोंडा- पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-सचिन उर्फ शिवदयाल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. सचिन उर्फ शिवदयाल शुक्ला पुत्र गोपीनाथ शुक्ला नि0 छिरास थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-522/23, धारा 363,366,376(3) भादवि व 3/4 पाॅक्सो ऐक्ट व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 अश्वनी कुमार दुबे मय टीम।
No comments:
Post a Comment