आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकासखण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोहंगपुर में नहर पर बनी पुलिया टूट गयी है। वर्षो से टूटी पुलिया के न बन पाने से लोगो को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूर होकर क्षेत्रवासियों को काफी चक्कर लगाकर आना जाना पड़ता था। आगामी मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर ग्राम प्रधान व ग्रामीणजनों के सहयोग से ताजिया को ले जाने के लिए नहर पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया के निर्माण किया जा रहा है। नहर में पानी भरा होने के कारण लकड़ी की पुलिया बनाने में ग्रामवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान के कहा कि उक्त टूटी हुई पुलिया का पुनः निर्माण कराने के लिये कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।परन्तु परिणाम निरर्थक ही रहा। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से होकर कई ग्रामपंचायत के लोंगो का निरन्तर आना जाना होता है।कोई समुचित समाधान ने मिलने पर ग्रामवासियों के सहयोग से लकड़ी का अस्थायी पुलिया के निर्माण कराया जा रहा है।जिससे मोहर्रम का जुलूस एवं ताजिया निकलने में आसानी हो सके।
No comments:
Post a Comment