Breaking







Jun 18, 2023

करनैलगंज: सौंच गई नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला तस्वीर गिरफ्तार

थाना को0कर्नैलगंज पुलिस ने दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कर्नैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0-308/2023 धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त मो0तसवीर उर्फ राजा  को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0कर्नैलगंज क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक लड़की जो घर से बाहर बने शौचालय के लिए गयी थी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ द्वारा थाना कर्नैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मो0 तसवीर उर्फ राजा पुत्र तनवीर उर्फ करोडी निवासी ग्राम कमालपुर थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा ।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 308/2023 धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना को0कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।     
 गिरफ्तार कर्ता टीम-
प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार  मय टीम थाना को0कर्नैलगंज गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: