Apr 6, 2023

बालाजी सेवा समिति कैसरगंज के तत्वाधान में तीन दिवसीय जागरण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

बालाजी सेवा समिति कैसरगंज के तत्वाधान में तीन दिवसीय जागरण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 

बहराइच -तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन हनुमान जन्म उत्सव के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बहराइच जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भंडारे व जागरण का उद्घाटन किया। 

इसके पूर्व जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र व उपस्थित अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा उपस्थित आचार्यों के समूह ने श्री बालाजी महाराज का पूजन अर्चन व पुष्प अर्पण भी कराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला अधिकारी ने बालाजी सेवा समिति कैसरगंज की प्रशंसा करते हुए उक्त कार्यक्रम में तीन दिवसीय भंडारे के लेकर बेहतर व्यवस्था के लिए सभी समिति पदाधिकारियों व क्षेत्रवासियों की सराहना की।    श्री बालाजी समिति के अध्यक्ष प्रभात सिंह विसेन द्वारा जिलाधिकारी बहराइच, पुलिस अधीक्षक बहराइच, उपजिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल व भाजपा वरिष्ठ नेता रणविजय सिंह आदि को अंगवस्त्र एवं बालाजी चित्र अर्पित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दरमियान कैसरगंज के पत्रकार मंडल परमजीत सिंह, मनीष श्रीवास्तव, वी.पी.सिंह, बृजेश सिंह राठौर, सुनील कुमार गुप्ता अशोक मिश्रा आदि को भी समिति के संयोजन में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के द्वारा  बालाजी चित्र देकर सम्मानित कराया गया।  कार्यक्रम में थाना प्रभारी कैसरगंज दद्दन सिंह, अध्यक्ष प्रभात सिंह विसेन, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, समाजसेवी विवेक सिंह विसेन, संतोष सोनी, मनोज सोनी, सुरेश सोनी, महामंत्री बी.पी.मिश्रा, राहुल प्रजापति, राकेश गुप्ता,सत्यम सोनी, संगठन मंत्री रवि सोनी, शिवम सोनी, दिलीप सोनी, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन, संजय सोनी, पूजा प्रबंधक बद्री प्रसाद यज्ञसेनी बद्री बाबा, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व भाजपा आईटी सेल पदाधिकारी रूपेश सिंह जीतू उमा प्रताप सिंह पिंनु, अजय सिंह विसेन प्रवीण सिंह  आदि सहित सैकड़ों श्रृद्धालु जन उपस्थित रहे।

No comments: