Apr 7, 2023

यूपी पीसीएस 2022 में दिव्या बनीं टापर


 लखनऊ - उत्तर प्रदेश पीसीएस 2022 का फाइनल रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया जिसमें आगरा निवासी दिव्या सिकरवार ने बाजी मारते हुए टॉप किया है। इसी तरह जनपद  लखनऊ की रहने वाली प्रतीक्षा पाण्डेय ने दूसरा स्थान प्राप्त कर राजधानी का मान बढ़ाया है। इसी क्रम में बुलंदशहर निवासी नम्रता सिंह ने तीसरा रैंक हासिल किया है तो चौथा स्थान उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता को मिला है। वहीं पांचवे स्थान पर अंबेडकरनगर के कुमार गौरव ने कब्जा जमाया है।

No comments: