Mar 7, 2023

कर्नलगंज : डीजल चोरी मामले में गिरफ्तार हुए पहाड़ापुर निवासी दो लोग, तेल व बोलेरो बरामद

 करनैलगंज/गोण्डा - करनैलगंज -परसपुर मार्ग स्थित एम.बी. एस.कांवेंट स्कूल के पास सड़क पर खड़े ट्रक से तेल चोरी मामले में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।  मामले में जय प्रकाश सिंह निवासी करनैलगंज ग्रामीण (नचनी)थाना कोतवाली करनैलगंज, गोण्डा द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में  पुलिस  ने मु0अ0स0-117/2023 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित डीजल चोरी गिरोह के 02 अभियुक्त 01. वशीम व  02. अब्दुल रहीम उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ली0 चोरी का डीजल, घटना में प्रयुक्त 01 अदद वाहन वोलेरो, 12 अदद 30-30 ली0 के खाली जरिकैन बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. वशीम पुत्र फारूख निवासी ग्राम भगतपुरवा मौजा पहाड़ापुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

02. अब्दुल रहीम उर्फ मुन्ना पुत्र  अब्दुल अलीम निवासी ग्राम पहाड़ापुर थना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-117/2023, धारा 379,411 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0स0- 119/2023 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा। 


बरामदगी

01. 30 लीटर डीजल।

02. 12 अदद 30-30  ली0 के खाली जरिकैन।

03. घटना में प्रयुक्त 01 अदद वाहन वोलेरो।


गिरफ्तारकर्ता टीम

व0उ0नि0 कुबेर तिवारी मय टीम गोण्डा।

No comments: