Mar 7, 2023

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परसपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परसपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 

आर के मिश्रा
परसपुर गोंडा।। अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को 
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केन्द्र परसपुर में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्रम्हाकुमारी अनामिका ने तथा कार्यक्रम का संचालन ब्रम्हाकुमार जेपी शर्मा ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह व विशिष्ट अतिथि फौजी धर्मैन्द्र कुमार सिंह रहे।जिन्हें तिलक लगा कर पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह ने कहा कि नारी  किसी भी युग में अबला नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि सतयुग से लेकर आज के इस घोर कलयुग में भी नारी  हर क्षेत्र में सर्वोच्च शिखर पर अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला सहित अनेकों नारियों का नाम गिनाते हुये कहा कि सभी ने अपने कर्म क्षेत्र में पूरी ईमानदारी व लगन से सेवा देते हुये इतिहास रचकर देश व समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने सकारात्मक सोंच विकसित करने व जीवन में टेंशन मुक्त रहकर सुखी जीवन का आनंद लेने की लोगों से अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि राजयोग (मेडिटेशन) के अभ्यास से टेंशन मुक्त रहा जा सकता है। 
 फ़ौजी धर्मैन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि नारी जाति से ज्यादा सहन शीलता और  किसी में नहीं है। उन्होंने वंदे मातरम का मार्मिक चित्रण करते हुए बताया कि नारी शक्ति ने सामाजिक परिवर्तन लाने  का महान कार्य किया है। जिसके यादगार स्वरूप भारत में आज भी भारत की माताओं का जय जय कार होता है। 

इस अवसर पर श्याम सुन्दर पांडेय, प्रताप नारायण मिश्र, प्रमोद कुमार मिश्र, मास्टर रामेंद्र नारायण सिंह सहित कई अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उमा मिश्रा, पूनम चतुर्वेदी, रेनू सिंह, अर्चना सिंह , पिंकी सिंह, बबिता सिंह सहित भारी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।

No comments: