Breaking





Feb 11, 2023

रुधौली में महाशिवरात्रि महोत्सव में हुआ धोबिया लोकनृत्य

बस्ती। जिला में रुधौली तहसील क्षेत्र के गिरनाग धाम रायठ में चल रहे दस दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के बीच क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ हो रही है । वही महाशिवरात्रि महोत्सव पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ। गिरिनाग धाम रायठ विभिन्न धार्मिक केंद्रों के रूप जाना जाता है ।  

           गिरिनाग धाम रायठ में चल रहे दस दिवसीय महाशिवरात्रि के दूसरे दिन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के सौजन्य से आए आजमगढ़ के उमेश कनौजिया की टीम द्वारा विभिन्न लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया जो लोगों का मन मोह लिया। लोक गायक उमेश कनौजिया एंड टीम ने धोबिया लोक नृत्य एवं लोक गायन प्रस्तुत कर लोगों को पुराने परंपराओं की याद दिलाई।  

गिरिनाग धाम रायठ में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव में देर रात चले धोबिया लोक नृत्य को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। तथा धोबिया लोक गायन को सुनकर लोग पुरानी यादों में खो गए । गांव से गायब हो चुके धोबिया लोक नृत्य का महाशिवरात्रि महोत्सव के बीच भव्य मंचन के बीच देख लोग देखते ही रह गये।  

संयोजक ने व्यक्त किया लोगों का आभार

कार्यक्रम के दौरान महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजक पंडित कमलेश्वर त्रिपाठी ने क्षेत्र से आये भारी भीड़ को लेकर लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीएन त्रिपाठी, मनमोहन त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडे, प्रफुल्ल त्रिपाठी, मिथिलेश त्रिपाठी, संजय कुमार त्रिपाठी, दशरथ प्रसाद यादव, अखिलेश त्रिपाठी, अशोक चौधरी सहित क्षेत्र के भारी संख्या में लोग जुटे रहे।  


          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: