Breaking






Feb 18, 2023

बस्ती में महादेव के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

बस्ती। जनपद में महा शिवरात्रि का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रसिद्ध शिव मंदिरों के साथ ही छोटे शिवालयों पर भी श्रद्धालु उमड़े और आस्था के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। अनेक स्थानों पर मेले जैसा दृश्य है और श्रद्धा भक्तों की उमड़ पड़ी है।   


            शिवालयों पर हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय के जयघोष के बीच बाबा भोलेनाथ को आस्था के जल से नहा रहे हैं। पौराणिक बाबा भदेश्वरनाथ धाम, बरवा धाम, कड़र, तिलकपुर, भारीनाथ सहित शहर से लेकर सभी शिवालयों, शिव मंदिरों में रात से ही शिव भक्तों, श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे ही मंदिरों के कपाट खुले, जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।   

महा शिवरात्रि पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं और मेलार्थियों के रेले को देखते हुए शिवालयों के आसपास के परिसर में सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने, चाट आदि की सजी दुकानों से मेले जैसा दृश्य रहा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालु और मेलार्थी मेले का आनंद उठा रहे हैं। श्रद्धालुओं के रेले को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।  

भदेश्वरनाथ धाम परिसर में खोया पाया शिविर लगाया गया है, जहां परिवार से बिछुड़े लोगों को मिलाया जा रहा है। जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए मंदिर प्रशासन ने भी व्यवस्था की कमान संभाल रखा है। अमहट घाट शिव मंदिर परिसर में सनातन धर्म चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा सामूहिक पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। जलाभिषेक और मेला देर शाम तक चलेगा।  


           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: