Breaking





Feb 18, 2023

महाशिवरात्रि पर जिले के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब


 करनैलगंज/ गोंडा - शनिवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु भोर से ही शिवभक्तों का तांता लग गया। इस दौरान मण्डल मुख्यालय स्थित त्रेताकालीन माने जाने वाले बाबा दुखहरण नाथ , खरगूपुर स्थित पांडव कालीन पृथ्वीनाथ मंदिर तथा करनैलगंज क्षेत्र हुजूरपुर कर्नलगंज मार्ग स्थित बाबा बरखंडीनाथ शिव मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक किया। बताया जाता है कि यह मंदिर पांडव कालीन है। तहसील मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर हुजूरपुर रोड पर यह मंदिर स्थिति है। इसी तरह जिले के अन्य शििवालयों में   जलाभीषेक किया गया।   

No comments: