Breaking





Feb 6, 2023

थाना को0 नगर पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार


 

 गोण्डा -आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिलाबदर अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त शिवम कौशल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त को जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा 06 महीने के लिए जिलाबदर घोषित किया गया था फिर भी अभियुक्त जनपद गोण्डा में निवास कर रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. शिवम कौशल पुत्र राजकुमार कौशल नि0 सोनार गली ददुआ बाजार थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

 पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-114/23, धारा 10 यू0पी0 गुण्डा अधि0 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 वीरेंद्र प्रसाद पाल मय टीम।

No comments: