Breaking





Jan 15, 2023

बीजेपी की बैठक संपन्न,स्नातक एमएलसी चुनाव में देवेंद्र प्रताप सिंह को जिताने की बनी रणनीति

करनैलगंज/गोण्डा - रविवार को करनैलगंज में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर एम. एल. सी. स्नातक चुनाव गोरखपुर- फैजाबाद में पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह को जिताने के लिए रणनीति बनाई। रविवार को करनैलगंज में सम्पर्क अभियान की शुरुआत जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने करते हुए मौजूद कार्यकर्ताओं का चुनावी अभियान में जुट जाने का आवाहन किया।
इस मौके पर जिला मंत्री विनय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा,जिला कार्यसमिति मनीष द्विवेदी, संतोष सिंह,आशीष सोनी,रामकुमार मौर्या, लक्ष्मी नारायण खेतान,चंद्र कुमार शर्मा,विकास सिंह,बृजेश जायसवाल तथा अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments: