Breaking





Jan 12, 2023

जान से मारने की नियत हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार



गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 323/2022 धारा 147, 148, 341, 307, 504, 506 व120बी भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 01. सक्षम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्त द्वारा अपने सहयोगियों के सहयोग से जान से मारने की नियत से वादी के उपर हमला किया था जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
नाम व पता अभियुक्त
01. सक्षम श्रीवास्तव पुत्र मधुप श्रीवास्तव निवासी सुभाष नगर महाराजगंज थाना कोतवाली नगर गोंडा
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 323/2022 धारा 147/148/341/307/504/506 व120 बी भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तारकर्ता
उ0नि0 भानुप्रताप सिंह मय टीम

No comments: