Breaking





Jan 16, 2023

नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार



गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मोहम्मदपुर चौराहे के पास से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त-कलीम उर्फ मो0 कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना खोड़ारे में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. कलीम उर्फ मो0 कलीम पुत्र समीउल्लाह उर्फ गोबरे नि0 पट्टी सलेमपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-05/2023 धारा 376(3)डी,506 भादवि, 5एल/6 पॉक्सो ऐक्ट व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।     
    गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 प्रेमानन्द मय टीम।

No comments: