Breaking












Jan 18, 2023

नायाब तहसीलदार पर पत्नी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, मुकदमा दर्ज

लखनऊ के आशियाना कोतवाली में एक युवती ने अपने नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
 आशियाना इंस्पेक्टर अजय मिश्रा के अनुसार सेक्टर के निवासी प्रियंका वर्मा ने हाथरस में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत पति अजय संतोषी के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। प्रियंका का आरोप है कि 21 फरवरी 2021 को उनका विवाह आगरा के आवास विकास निवासी अजय संतोषी से हुआ था। शादी के बाद पता चला कि पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। विरोध पर ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जबकि शादी के समय क्रेटा गाड़ी, 14 लाख नकद और लाखों के स्वर्ण आभूषण दिए गए थे। उन लोगों ने लखनऊ में मकान के नाम पर उनके साथ आए दिन मारपीट की करने लगे। पहले तो वह प्रताड़ना सहती रहीं। यही नहीं कुछ दिन पूर्व उन लोगों ने मायके आकर कुछ दिनों पहले उसके पिता को भी अपनी ऊंची पहुंच के नाम पर धमकाया। इस पर पीड़ित युवती ने आशियाना कोतवाली में शिकायत की।

No comments: