Breaking


Jan 20, 2023

अचानक लगी आग,जल गई सैकड़ों बीघे गन्ने की फसल

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकसड़िया गांव में अचानक खेत में आग लगने से सैकड़ो बीघे गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने के बाद दौड़े ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर बुझाई। वहीं सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई।मामले की जानकारी देते हुए रेकसड़िया निवासी विपिन सिंह ने बताया आग लगने से गुड्डू सिंह,बब्बन सिंह,ठाकुर सिंह तथा रणबीर सिंह सहित अन्य कई लोगो की गन्ने की फसल नष्ट हो गई है।

No comments: