गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ऑफिस के मोड़ के पास से चोरी करने के आरोपी अभियुक्त- रविंद्र सोनी पुत्र लालबाबू सोनी निवासी चरनदीप घाट मौजा जगन्नाथपुर थाना खोडारे जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 32 सीएल 0644 बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
रविंद्र सोनी पुत्र लालबाबू सोनी निवासी चरनदीप घाट मौजा जगन्नाथपुर थाना खोडारे जनपद गोंडा। पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-597/2017 धारा- 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
बरामदगी 01 अदद मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 32 सीएल 0644
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 रजनीश द्विवेदी मय टीम।
No comments:
Post a Comment