Breaking





Nov 4, 2022

छात्राओं को साइबर अपराध, UPCOP Mobile App की जानकारी देकर किया गया जागरूक

गोण्डा - को अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज ने थाना कोतवाली मनकापुर क्षेत्र अन्तर्गत सरदार मोहर सिंह महिला डिग्री कालेज में मिशनशक्ति अभियान के तहत छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं साइबर अपराध, UPCOP Mobile App के प्रति जागरुक कर हे0ला0नं0- 1090, 181, 1098, @CMHelpline1076, @112UttarPradesh के बारे में बताया गया। तथा थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया तथा उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।
 अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने UPCOP Mobile App के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की इस एप्प में आम नागरिकों के प्रयोगार्थ 27 पुलिस सुविधाओं का समावेश है, जिसमें मुख्य रूप से नागरिक सेवाओं जैसे- (चरित्र सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन, घरेलू सहायता इत्यादि) के वेरिफिकेशन की सुविधा आनलाइन आम जनमानस को एण्ड टू एण्ड प्रदान किया जा रहा है साथ ही साथ इस एप्प के माध्यम से खोये पाये वस्तुओं की रिपोर्ट एवं ई-एफआईआर दर्ज करने की सुविधा भी आम नागरिकों को प्रदान की जा रही है।

No comments: