Breaking







Nov 20, 2022

पुलिस ने चोरी करने वाले दो लोगो को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना छपिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0स0 345/22 धारा 457, 380, 411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 01. राजेश गुप्ता 02. कलीम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तों ने वादी लालजी के चाय की दुकान से चोरी की थी। जिसके संबंध में थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
 
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. राजेश गुप्ता पुत्र स्व0 रामचन्द्र गुप्ता निवासी खालेगाव थाना छपिया, जनपद गोण्डा 
02. कलीम कुरैशी पुत्र जुम्मन कुरैशी निवासी रानीजोत थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-345/2022, धारा 457,380,411 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।

No comments: