Nov 10, 2022

बस्ती में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों, शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। कुदरहा विकासखण्ड के 3 शिक्षकों पर बैड एंट्री की कार्यवाही का विरोध करते हुए मामले की जांच कराने, शिक्षकों को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि को हटाए जाने की मांग की।    

          शिक्षकों के विरोध को देखते हुए बीएसए डॉ. इन्‍द्रजीत प्रजापति ने पुन: नई जांच कमेटी बनाकर 15 दिन में रिपोर्ट मांगा है। नई जांच कमेटी में खण्‍ड शिक्षा अधिकारी बस्‍ती सदर विनोद त्रिपाठी, गौर ओंकार नाथ वर्मा शामिल है।   

बता दें कि 2 सितम्बर को खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुदरहा पर बवाल हुआ था। इसमें 3 शिक्षकों पर खण्ड शिक्षा अधिकारी से दुर्व्यवहार का आरोप लगा था। मामले में जांच के लिए बीएसए द्वारा 3 खण्ड शिक्षा अधिकारियों की जांच कमेटी बनाई गई। जांच टीम ने खण्ड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी तथा तीनों आरोपित शिक्षकों का बयान दर्ज किया। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर बीएसए ने तीनों शिक्षकों पर बैड एंट्री की कार्रवाई की।   

दिसंबर को तैयार होगी रणनीति
संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्‍ल ने कहा कि बीएसए द्वारा दी गई तय समय सीमा में जांच कर यदि प्रतिकूल प्रविष्टि नही हटाई गई तो 30 नवम्बर के बाद संगठन बड़े आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। 2 दिसम्बर को बैठक कर इसकी रणनीति तय की जाएगी।  

धरना में यह लोग रहे मौजूद
धरना में रवीश कुमार मिश्र, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, विजय प्रकाश चौधरी, राजकुमार सिंह, चन्द्रभान चौरसिया, महेश कुमार, दिवाकर सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ल, सन्तोष कुमार शुक्ल, देवेन्द्र वर्मा, आनन्द सिंह, आनन्द दूबे, अभिषेक उपाध्याय, राम भरत वर्मा, बब्बन पाण्डेय, सन्तोष शुक्ल, रजनीश मिश्र, शशिकान्त धर द्विवेदी, रामपाल वर्मा, रीता शुक्ला, इन्द्रसेन मिश्र, अखिलानंद यादव, ओम प्रकाश पाण्डेय, विजय कन्नौजिया, मुक्तिनाथ वर्मा, ज्ञान उपाध्याय, सन्तोष भट्ट, कृष्ण कुमार वर्मा, मारूफ खान, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, राजेश कुमार, हरीश चौधरी, रमेश विश्वकर्मा, विवेकानन्द चौरसिया, योगेश्वर प्रसाद शुक्ल, कृष्ण कुमार, राजेश पाठक, राहुल उपाध्याय, राजेन्द्र वर्मा, सुनैना वर्मा, मंजू वर्मा आदि शामिल रहे।   


          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: