Nov 4, 2022

दहेज के लिए मारने पीटने व प्रताडित करने व मारपीट कर घायल करने का आरोपी

गोण्डा- थाना खरगूपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 220/2022 धारा 323, 504, 506, 498(A), 328, 308 भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद तिवारी को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दहेज के लिए प्रताडित करते हुए मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत कराया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. राजेन्द्र प्रसाद तिवारी पुत्र गोबर्धन तिवारी निवासी ललकपुरवा मौजा वीरपुर झलहिया थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0 220/2022 धारा 323,504,506,498(A),328, 308 भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट  थाना खरगूपुर गोंडा।

No comments: